सादाबाद 09 फरवरी । तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी से हो रहे रिसाव के कारण भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक मकान में पानी भर गया है। तहसील की बाउंड्री से सटे इस मकान की दीवारें टपक रही हैं, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भगत सिंह कॉलोनी निवासी शांति देवी पत्नी इतवारी ने बताया कि उन्हें यह मकान सरकारी आवास योजना के तहत मिला था। उनका घर तहसील की बाउंड्री से सटा हुआ है। तहसील की टंकी से रिस रहा गंदा पानी बाउंड्री के सहारे उनके मकान में घुस रहा है। शांति देवी के अनुसार, पानी टपकने के कारण वे घर में रह नहीं पा रहे हैं और न ही खाना-पीना संभव हो पा रहा है। उन्होंने अपना सारा घरेलू सामान पड़ोसी के घर में रखा है। पानी की लगातार नमी के कारण उनके सास-ससुर भी बीमार पड़ गए हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार तहसील और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब वे जिलाधिकारी कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो मकान को गंभीर क्षति पहुंच सकती है और जनहानि की आशंका भी बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील की टंकी से हो रहे पानी के रिसाव को तुरंत रोका जाए और उनके मकान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि महिला का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद तहसीलदार को मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मथुरा-बरेली हाईवे पर स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार
February 9, 2026
हाथरस के आलू किसानों के लिए खुशखबरी,
February 9, 2026
हाथरस में ग्राउंडवाटर की स्थिति चिंताजनक :
February 9, 2026
हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष
February 9, 2026
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक
February 9, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सात
February 9, 2026
मुरसान ब्लॉक परिसर में पेयजल टंकी का
February 9, 2026
Weather
Hathras
11:33 pm,
Feb 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















