
हाथरस 09 फरवरी । आज तहसील सदर हाथरस के अधिवक्ता कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमोद गोस्वामी एडवोकेट ने की तथा संचालन अतुल शर्मा एडवोकेट (चौपाइयां वालों) द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सवर्ण समाज के विरुद्ध साजिश के तहत यूजीसी बिल को पास करना चाहती है, जिसे सवर्ण समाज किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देगा। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पंकज धवरैया, जो यूजीसी नियमों के विरोध में सनातन सद्भावना पदयात्रा निकालने वाले थे, उन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरन हाउस अरेस्ट किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी बात कहने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि प्रशासन अपनी शर्तों पर पंकज धवरैया को पदयात्रा निकालने की अनुमति प्रदान करे, अन्यथा अधिवक्ता समुदाय उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश चंद्र शर्मा एडवोकेट, राजू सिंह एडवोकेट, श्रीमती मिथलेश शर्मा एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट, रजनीश गौतम एडवोकेट, पवन कुमार शर्मा एडवोकेट, अजय कुमार शर्मा एडवोकेट, शशांक पचौरी एडवोकेट, राहुल वशिष्ठ एडवोकेट, प्रताप सिंह राघव एडवोकेट, जे.पी. शर्मा एडवोकेट, ललित श्रोती एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

















