सिकंदराराऊ (हसायन) 09 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडौली में वृद्ध अमरनाथ बाबा हत्याकांड को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। घटना के 31 दिन बाद भी न तो हत्याकांड का अनावरण हो पाया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। उल्लेखनीय है कि नौ जनवरी शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अमरनाथ बाबा (72 वर्ष) पुत्र श्यामलाल का शव उनके घर के एक कमरे में चारपाई के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। इस मामले में मृतक की चचेरी बहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड के बाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ एसओजी सहित अन्य विशेष पुलिस टीमें भी जांच में लगाई गईं। संदेह के आधार पर कई ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आ सका। बताया जाता है कि अमरनाथ बाबा गांव में लोगों को ब्याज पर रुपये उधार दिया करते थे और घटना से एक रात पहले वह घर के बाहर आग तापते हुए भी देखे गए थे। बावजूद इसके पुलिस अब तक मामले की गुत्थी सुलझाने में असफल रही है। लगातार हो रही पूछताछ और जांच-पड़ताल के चलते गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन परिणाम शून्य हैं। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से ग्रामीणों में नाराजगी और भय दोनों व्याप्त हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक
February 9, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सात
February 9, 2026
मुरसान ब्लॉक परिसर में पेयजल टंकी का
February 9, 2026
डीएम–एसपी ने हरि आई हॉस्पिटल का किया
February 9, 2026
महाशिवरात्रि, रमजान व बोर्ड परीक्षाओं को लेकर
February 9, 2026
महाशिवरात्रि को लेकर डीएम–एसपी ने किया कांवड़
February 9, 2026
सोशल मीडिया पर सैनिक की पत्नी ने
February 9, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
Feb 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















