सिकंदराराऊ (हसायन) 09 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के कानऊ–सकरा मार्ग स्थित गांव कमसारा की 25 वर्षीय विवाहित महिला बबली बीते तीन दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार बबली छह फरवरी शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के लिए पुरदिलनगर कस्बा गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर ससुराल पक्ष व परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पति निरोत्तम सिंह पुत्र चेतराम निवासी कमसारा ने नौ फरवरी सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पत्नी के लापता होने की लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पति ने बताया कि बबली की उम्र लगभग 25 वर्ष, रंग गेहुआं, कद करीब पांच फुट एक इंच है। उसके बाएं हाथ पर पति का नाम ‘निरोत्तम सिंह’ तथा बाएं हाथ की बाजू पर अंग्रेजी में ‘Mom Dad’ लिखा हुआ है। घर से निकलते समय वह नीले रंग की साड़ी पहने हुए थी। महिला के अचानक लापता होने से उसके तीन छोटे बच्चे और परिवारजन बेहद परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक
February 9, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सात
February 9, 2026
मुरसान ब्लॉक परिसर में पेयजल टंकी का
February 9, 2026
डीएम–एसपी ने हरि आई हॉस्पिटल का किया
February 9, 2026
महाशिवरात्रि, रमजान व बोर्ड परीक्षाओं को लेकर
February 9, 2026
महाशिवरात्रि को लेकर डीएम–एसपी ने किया कांवड़
February 9, 2026
सोशल मीडिया पर सैनिक की पत्नी ने
February 9, 2026
Weather
Hathras
9:04 pm,
Feb 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















