सिकंदराराऊ (हसायन) 09 फरवरी । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विरोध में धरने पर बैठे सवर्ण समाज के पंकज धवरैया के समर्थन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं मंडलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन को पुलिस ने बीते चार दिनों से घर पर ही घेरकर नजरबंद कर रखा है। इस कार्रवाई को लेकर किसान नेता एवं समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ठाकुर राम जादौन ने हसायन पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में भी अंग्रेजों जैसी तानाशाही अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पंकज धवरैया के लिए अब तक प्रशासन द्वारा टेंट एवं ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पंकज धवरैया के धरने स्थल पर टेंट-तंबू की व्यवस्था नहीं की गई और उन्हें समर्थन देने से रोका जाता रहा, तो भारतीय किसान यूनियन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ठाकुर राम जादौन ने कहा कि यूजीसी कानून पर भले ही फिलहाल रोक लगी हो, लेकिन अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का अधिकार हर नागरिक को है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों की तरह घर पर पहरा देकर उन्हें आंदोलन में शामिल होने से रोक रही है, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है, वहीं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक
February 9, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सात
February 9, 2026
मुरसान ब्लॉक परिसर में पेयजल टंकी का
February 9, 2026
डीएम–एसपी ने हरि आई हॉस्पिटल का किया
February 9, 2026
महाशिवरात्रि, रमजान व बोर्ड परीक्षाओं को लेकर
February 9, 2026
महाशिवरात्रि को लेकर डीएम–एसपी ने किया कांवड़
February 9, 2026
सोशल मीडिया पर सैनिक की पत्नी ने
February 9, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
Feb 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















