Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के निर्देशानुसार केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर आगामी 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल में बैंक कर्मियों के साथ-साथ बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी शामिल होंगे। हड़ताल के समर्थन में यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मोर्चा खोलते हुए सोमवार 09 फरवरी 2026 को हाथरस जिले की समस्त बैंक शाखाओं में कर्मचारियों ने काला बेज लगाकर कार्य करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, UFBU के जिला संयोजक पुष्पांकर जैन एवं संयुक्त मंत्री निशांत वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 फरवरी की हड़ताल को किसान मोर्चा सहित अन्य श्रम संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां कर्मचारियों के भविष्य के साथ-साथ देश की वित्तीय स्थिरता के लिए भी घातक हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं एलआईसी के निजीकरण व विनिवेश पर तत्काल रोक, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करना, आउटसोर्सिंग एवं अनुबंध नियुक्तियों पर रोक लगाकर पर्याप्त नियमित भर्तियां, बैंक ग्राहकों पर लगाए जाने वाले सेवा शुल्क में कमी, जीवन व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाना तथा बड़े औद्योगिक घरानों से एनपीए की सख्त वसूली शामिल हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 12 फरवरी को पूरे जनपद हाथरस में बैंक एवं बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, और यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page