Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज जलेसर रोड स्थित गंदे नाले के पास से अभियुक्त रवि उर्फ मुकेश पुत्र गयाप्रसाद निवासी ब्लॉक-2 काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 56/2022 धारा 22 NDPS Act तथा मु0अ0सं0 39/2024 धारा 21/22 NDPS Act थाना कोतवाली हाथरस में दर्ज हैं। उक्त गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राघव मय पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page