Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम निर्देशन पत्र वापसी का दिन रहा। सुबह से ही अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी बनी सिंह यादव एडवोकेट एवं शिवहरी शर्मा एडवोकेट अपने-अपने समर्थकों से संपर्क करते हुए नजर आए। इसी दौरान बार की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भगवती पौरुष एडवोकेट से बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने वार्ता कर निर्वाचन को निर्विरोध संपन्न कराने का निर्णय लिया। इसके पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी कमल प्रकाश सैंगर एवं सहायक चुनाव अधिकारियों नरेंद्र कुमार शर्मा व संदीप कुमार शर्मा ने दोनों प्रत्याशियों को बैठकर समझाया, जिस पर वरिष्ठता के आधार पर बनी सिंह यादव एडवोकेट को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जबकि शिवहरी शर्मा एडवोकेट ने स्वेच्छा से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इस प्रकार अध्यक्ष बनी सिंह यादव एडवोकेट, महासचिव दीप प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल यादव, सहसचिव विनोद गौतम एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अखण्ड प्रताप सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसके उपरांत बार के सभी अधिवक्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से गोपाल प्रसाद शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, योगेन्द्र मोहता, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, दुर्गा प्रसाद पोरेवाल, ऋषि कुमार पचैरी, महेन्द्र कुमार सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, चौ. महेन्द्र सिंह, राजेन्द्रपाल सिंह, आशीष कौशिक, एडवोकेट सुनील कुमार वर्मा, रतन कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र ‘टीटू’, प्रभूलाल शर्मा, शिवदत्त यादव, रणवीर सिंह, सुरेन्द्र गौतम, लालता प्रसाद माहौर, संजय गौतम, गोपाल प्रसाद सैनी, पवन कुमार कुशवाह, कु. कशिश गर्ग, कु. दीक्षा कुशवाह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page