
हाथरस 08 फरवरी । आज गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा अस्थाई गौवंश स्वास्थ्य स्थल जारव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूसा रजिस्टर, हरा चारा रजिस्टर एवं टैगिंग रजिस्टर सहित समस्त अभिलेखों की गहन जांच की गई। मौके पर हरा चारा एवं भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया तथा पेयजल की भी समुचित व्यवस्था मौजूद रही। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सदर) डॉ. सुधीर कुमार, हरवंश वशिष्ठ, निवेश गर्ग, पंचायत सचिव सत्येंद्र, प्रधान यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ऑर्गेनिक फार्मिंग एवं गिर नस्ल के नस्ल सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रगतिशील पशुपालक बृजेश सिंह एवं शास्त्री जी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने सभी गौशालाओं में नेपियर एवं मोरिंगा घास उगाने के निर्देश दिए, जिससे गौवंश के पोषण स्तर में और अधिक सुधार किया जा सके।

















