
हाथरस 08 फरवरी । हाथरस में आज रविवार दोपहर आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास एक नाले में वृद्ध का शव मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद मृतक की पहचान 65 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई, जो लाड़पुर, थाना हाथरस जंक्शन के निवासी थे। पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, विक्रम सिंह शनिवार शाम से अपने घर से लापता थे। यह बात भी सामने आ रही है कि विक्रम सिंह शराब पीने के आदी थे।

















