
हाथरस 08 फरवरी । महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अजीतपुर रोड स्थित रामपुर उप सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उमंग, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बीके शांता बहन जी ने कहा कि शिव जयंती सर्वोत्तम जयंती है, क्योंकि किसी देवात्मा, महात्मा या मनुष्य की जयंती विश्व का पूर्ण कल्याण नहीं कर सकती, लेकिन विश्व पिता परमात्मा शिव के इस भारत भूमि पर अवतरण से सम्पूर्ण जगत का कल्याण होता है और संसार कलयुग से सतयुग की ओर अग्रसर होता है, इसलिए शिव जयंती महाशिवरात्रि के रूप में सर्वोत्तम जयंती है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ज्योतिर्लिंग शिव एवं राधे-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शोभायमान रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ हेमलता बहन द्वारा शिव ध्वज लहराकर किया गया, जबकि उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, बीके शांता बहन एवं रामपुर प्रभारी बीके मीना बहन द्वारा सेवा केंद्र पर शिव ध्वजारोहण किया गया। शोभायात्रा रामपुर से प्रारंभ होकर पूरे हाथरस जंक्शन क्षेत्र में शिव संदेश का प्रसार करती हुई निकली, जिसमें ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारियां शिव ध्वज, बैनर और झंडे लेकर शामिल रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिसमें संतोष बहन, ममता बहन, वीरेंद्र भाई, राजकुमारी बहन, पुष्पा बहन, सत्यवती, सरोज, एडवोकेट देवेश, प्रेमपाल भाई, लाल खुशी, हेमा बहन, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र लाला, रमेश सहित अनेक लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में गुंजन बहन, अस्मिता बहन, उमा बहन, नीतू बहन, लक्ष्मी बहन, पूजा बहन, शकुंतला माता, भगवान देवी माता, राजेश माता, ममता बहन, यशोदा बहन, पुष्पा, शीला, केला देवी, मनोरमा, हरेश, बेबी, कुसुम, भीमसेन, राजेश शर्मा, गजेंद्र भाई सहित सैकड़ों की संख्या में ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्था में उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, कांस्टेबल सचिन राघव एवं नरेंद्र सिंह पूरी तरह मुस्तैद रहे।














