Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 फरवरी । क्षेत्र के गांव अनगदा में शुक्रवार शाम अजय चौधरी पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया। हमलावर हॉकी, लाठी और धारदार हथियारों से लैस थे और उन्होंने अजय पर ताबड़तोड़ वार किए।

पीड़ित अजय चौधरी के अनुसार, यह घटना 6 फरवरी की शाम हुई। गांव के तीन नामजद लोगों के साथ 5-6 अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने अजय को जान से मारने की नीयत से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में अजय के पैर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर अजय की गर्भवती पत्नी, सास और चचेरा भाई उन्हें बचाने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान हमलावरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और उन्हें धक्का दे दिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर बाइक पर हथियारों के साथ आते और घटना के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने सादाबाद कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर हलका इंचार्ज से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page