Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 फरवरी । हाथरस रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता को भी हल्की चोटें आई हैं। छात्रा आगरा सीटेट परीक्षा देने जा रही थी। आज सुबह बहरदोई निवासी अकीला अपने पिता अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से आगरा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। हाथरस रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। अकीला को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और इलाज शुरू किया। उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारण छात्रा अकीला अपनी सीटेट परीक्षा नहीं दे सकी। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मदद दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page