Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोपी युवक को मुरसान पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मथुरा रोड़ कंचना फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मुरसान पुलिस ने युवक का डीएनए भी बागला अस्पताल में कराया है। जिससे कि किशोरी के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में सबकुछ स्पष्ट हो सके। उल्लेखनीय है कि किशोरी की मां ने 23 जनवरी को मुरसान कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का कहना है कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। जुलाई माह में उसकी ननद मीना का बेटा उनके घर आया और रुका था। आरोप है कि जब वह काम से बाहर जाती थी, तो आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। हाल ही में बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया। जांच में पता चला कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर बेटी ने मां को पूरी घटना बताई। महिला का कहना है कि जब उसने अपनी ननद से इस बारे में बात की, तो उसने धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी के न्यायालय में बयान भी दर्ज करा दिये हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page