सिकंदराराऊ 07 फरवरी । थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित रचित अल्ट्रासाउंड सेंटर व हॉस्पिटल का नाम फिर से सुर्ख़ियों में है। महिला के पति ने बताया कि 9 मार्च को पेट दर्द की शिकायत होने पर वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि महिला की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम के निर्देश पर ACMO हाथरस की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। जांच टीम अस्पताल में हुए उपचार, डॉक्टरों की भूमिका और लापरवाही के आरोपों की पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल यह मामला थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित रचित अल्ट्रासाउंड सेंटर व हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है और प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है।




















