हसायन 07 फरवरी। विकासखंड क्षेत्र के जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गांव जरेरा में प्रदूषण रोकने व पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी बचाए रखने के लिए देशभर में आगरा के रहने वाले एक दिव्यांग युवक साइकिल से यात्रा कर पहुंचने पर गांव के ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया।आगरा के रहने वाले दिव्यांग वाशु राइडर ने ‘प्रदूषण रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण के जरिए पृथ्वी बचाएं’ मिशन के तहत पूरे भारत देश में साइकिल से यात्रा करने का संकल्प लिया है।हाथ और पैर से पचपन प्रतिशत दिव्यांग वाशु अब तक सैतालीस जनपद(जिलों) की यात्रा पूरी कर चुके है।और हाथरस उनका अडतालीसवां जनपद (जिला) है।दिवाकर वाशू राइडर ने इस मिशन का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण के प्रति समाज के सभी वर्गों में जागरूकता फैलाना है।वाशु राइडर ने बताया कि वह साइकिल यात्रा के दौरान हर रोज प्रतिदिन शाम को छह बजे से अंधेरा होने तक निरन्तर यात्रा करते है।अंधेरा होने पर किसी गांव में रुकते हैं और सुबह होते ही अपनी यात्रा के लिए फिर से निकल पड़ते हैं।शुक्रवार छह फरवरी को देर रात दिव्यांग वाशू राइडर हाथरस जनपद के विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा पहुंचे।यहां उन्होंने सोनू,मोनू और अमित कुमार के घर पर रात बिताई। शनिवार सात फरवरी को सुबह गांव के ग्रामीणों ने सोनू सविता के प्रतिष्ठान बलदाऊ स्टूडियो पर एकत्रित होकर ढोल-नगाड़ों के साथ माला पहनाकर दिव्यांग वाशू राइडर का स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।दिव्यांग वाशू राइडर ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए देश के हित में काम कर रहे हैं।उन्होंने सभी यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और छोटी दूरी के लिए वाहनों का उपयोग न करने का अनुरोध किया।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो हमारा आने वाला भविष्य बहुत खतरनाक होगा और वर्तमान पीढ़ी पर्यावरण प्रदूषण के कारण बीमारियों से जूझ रही है।अपनी यात्रा के दौरान दिव्यांग वाशु राइडर अब तक साइकिल से राजस्थान,पंजाब, जम्मू,हरियाणा,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सैतालीस जनपदों का भ्रमण कर चुके हैं।हाथरस उनका अडतालीसवां पड़ाव है।इस स्वागत समारोह में सोनू सविता,मोनू सविता,जतिन सविता,अमित सविता,भूपेंद्र कश्यप,डी.पी. टेलर,रामवीर उपाध्याय,डॉ. सीताराम, सुरेश टीवाने,श्यामवीर, अरविंद,प्रेमपाल,लोकेंद्र,पुष्पेन्द्र, रंजीत सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
February 7, 2026
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
February 7, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर युवक के
February 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे की वजह से
February 7, 2026
सादाबाद : कुत्ते से टकराई बाइक, सवार
February 7, 2026
सादाबाद : पत्थर टूटने से बाजार जाने
February 7, 2026
विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मनिर्भरता विकसित करता है
February 7, 2026
Weather
Hathras
11:08 pm,
Feb 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















