हाथरस 07 फरवरी। आज अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार मा. दीदी अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत के नेतृत्व में पार्टी के जिला कार्यालय, रत्न गर्भा कॉलोनी, इगलास रोड, हाथरस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत ने की। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए सक्रिय सदस्य पार्टी से जोड़े जाएं, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर अधिक से अधिक एसआईआर फॉर्म भरवाएं। साथ ही कहा गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल जिला स्तर पर संपर्क किया जाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा “यूपी की मजबूरी है, अनुप्रिया पटेल जरूरी है” जैसे नारे भी लगाए गए।
इसमें प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा ,डॉ0 बंगाली, अनिल जी जिला महासचिव अजीत अंबेडकर विधानसभा अध्यक्षधीरेंद्र चौधरी सादाबाद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के रवि खान, विजय प्रधान ,जिला अध्यक्ष एससी एसटी मंच जमुना प्रसाद,अजीत सिंह मुरसान, जिला सचिव राहुल शर्मा, रईस कुरैशी देवकिशन सारस्वत, सुभाष , मनीष ,शालू तरुण शर्मा. सुनील शर्मा. चौधरी तेजवीर सिंह ,गुरवीर चौधरी, महिला मंच जिला अध्यक्ष नीतू सारस्वत, जिला संगठन मंत्री सुनील बघेल कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश शिवम जाटव, गौरी पाठक, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोपाल पुर , जैद अल्ली हसायन, सिकंद्राराऊ विधानसभा अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, योगेश शर्मा, युवा आशु चौधरी, अशोक कुमार उपाध्याय,अरविन्द सारस्वत, शिवम जाटव, प्रमोद ,मुन्नालाल , ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी अली मोहम्मद, रामकिशन नेताजी, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण बघेल वर्तमान एवं सभी समाज के लोग भारी मात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित थें!

















