Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 फरवरी । आज जिला क्षयरोग अधिकारी की अध्यक्षता में जिला क्षयरोग अधिकारी कार्यालय में 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा कैंसर एवं क्षय रोग कैंप के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) स्टाफ ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा कैंसर एवं क्षय रोग जांच शिविरों के सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर टीबी रोगियों की पहचान, उपचार और जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। जिला क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि 100 दिवसीय सघन अभियान के माध्यम से टीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page