सादाबाद 06 फरवरी । सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात दो टैंकरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इतेंद्र कुमार, पुत्र राजाराम, निवासी गांव पलरा, थाना बागवाला, जिला एटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इतेंद्र कुमार दूध से भरा टैंकर लेकर जलेसर से सादाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य टैंकर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इतेंद्र कुमार का टैंकर सड़क पर पलट गया और वह उसमें बुरी तरह फंस गए। गंभीर चोटों के चलते उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सहपऊ पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक इतेंद्र कुमार विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
सीएचसी सासनी में अधिकारी पर निजी गाड़ी
February 6, 2026
100 दिवसीय टीबी सघन अभियान को लेकर
February 6, 2026
मारपीट मामले में आरोपी को 15 माह
February 6, 2026
मारपीट मामले में आरोपी को छह माह
February 6, 2026
सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी को सजा
February 6, 2026
सड़क हादसा मामले में आरोपी को सजा,
February 6, 2026
सादाबाद : रालोद मुखिया के कार्यक्रम के
February 6, 2026
Weather
Hathras
9:21 pm,
Feb 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














