Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 फरवरी । अलीगढ़ रोड पर कल बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रूहेरी गांव के पास हुआ, जहां अलीगढ़ की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 52 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा, निवासी साकेत कॉलोनी, थाना हाथरस गेट, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रूहेरी गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और रात में ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन और साकेत कॉलोनी के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मुकेश कुमार शर्मा अपने पीछे दो बच्चों और परिवारजनों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page