Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । सासनी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहली बड़ी दुर्घटना इगलास रोड पर गोपालधाम कॉलोनी और गांव मुकुंदखेड़ा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने इगलास जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मुकुंदखेड़ा के पास ही एक अन्य घटना में एक युवक अपनी बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना का एक और मामला आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर देशी मदिरा की दुकान के पास सामने आया। यहां एक टेंपो चालक ने पैदल जा रहे यात्री को टक्कर मार दी, हालांकि यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं। सबसे दुखद घटना श्री हनुमान जी चौकी के निकट घटित हुई, जहां एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हनुमान जी चौकी के पास हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इगलास रोड पर हुए हादसों में घायल चार लोगों का उपचार जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page