सादाबाद 05 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर जारी है। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सत्य प्रिया बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का आज चौथा दिन था, जहाँ छात्र-छात्राओं को जीवनोपयोगी कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक विकास जी, रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल और रोवर्स प्रभारी नीरज उपाध्याय ने शिविरार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपात स्थिति में सहायता, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की विधि तथा हाईकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की गांठें (नॉट्स) बांधना, बंधन बनाना, स्ट्रेचर तैयार करना, रस्सी का सही उपयोग और अनुशासनात्मक व्यवहार का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि रोवर्स-रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सत्य प्रिया बंसल ने शिविर का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को नियमित सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. राधा शर्मा, डॉ. नीरज उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, डॉ. देवेंद्र गौतम, ओमकार वर्मा, अमित और ओम सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बंदरों को पकड़ने के आदेश पर नहीं
February 5, 2026
उत्तरप्रदेश में सीएम योगी ने लगाई चाइनीज़
February 5, 2026
हाथरस के नगला प्रेमा व लहरा गांव
February 5, 2026
मां की फटकार से आहत युवक ने
February 5, 2026
शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में
February 5, 2026
सासनी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक
February 5, 2026
खेतों में घूम रहे मोर पर कुत्तों
February 5, 2026
Weather
Hathras
12:10 am,
Feb 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













