Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 05 फरवरी । कस्बा के मौहल्ला नौखेल निवासी 22 वर्षीय युवक को तीन ठगो ने रोडबेज बस स्टैंड के निकट ठगी का शिकार बना लिया। ठग युवक से उसका मोबाइल ठग कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बा के मौहल्ला नौखेल निवासी 22 वर्षीय लाखन खाना लेने को कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक होटल पर पहुंचा । तभी पास खड़े तीन अज्ञात युवकों ने उसे इशारे से बुलाया।लाखन जैसे ही उनके पास पहुंचा । तभी एक युवक बातों में उलझाते हुए उसे नगर पालिका गेट के पास ले गया। वहां एक युवक ने जरूरी कॉल करने का बहाना बनाकर उसका मोबाइल मांग लिया। लाखन ने भरोसा कर फोन दे दिया, लेकिन युवक बात करते-करते अचानक आंखों से ओझल हो गया। देखते ही देखते तीनों ठग मौके से फरार हो गए।मोबाइल गायब होते ही लाखन के होश उड़ गए। उसने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परेशान युवक ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ठगो की तलाश में जुट गई है। वहीं लोगों से अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page