Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में गुरुवार को ब्लैसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों ने कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा छात्रों के जीवन के लिए मील का पत्थर हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती झा ने सभी छात्रों को विजय तिलक लगाकर शुभकामनाएँ दीं साथ ही सभी छात्रों को एकाग्रता से अध्ययन करने की सलाह देते हुए परीक्षा में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। विद्यालय के एकेडमिक एडवाइजर जेसी पंत ने छात्रों को विशेष टिप्स दिए । परीक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने के मूल मंत्रों के साथ-साथ प्रश्नों के उत्तरों को योजनाबद्ध तरीके से प्रस्तुत करने के नियम भी बताए। प्रत्येक छात्र ने माँ शारदे के सम्मुख मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की और विद्या की अधिष्ठात्री देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्र 2025-26 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त छात्र एवं उनके विषयाध्यापकों के साथ-साथ वि़द्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ब्रजमोहन जी, एकेडमिक कोर्डीनेटर इन्तसार अहमद आदि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अन्त में सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page