सिकंदराराऊ (हसायन) 05 फरवरी । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या की गंभीर घटना के बाद कोतवाली में प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण (ओ.आर.) का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। यह निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित था। जवान की हत्या की घटना सामने आने के बाद निरीक्षण कार्यक्रम के अचानक टल जाने से कोतवाली में की गई सभी तैयारियां ज्यों की त्यों धरी रह गईं। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन मौसम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न कोतवालियों में वार्षिक निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिनमें से कई कोतवालियों का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही किया जा चुका है। गुरुवार को कोतवाली हसायन में भी अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित था। निरीक्षण को लेकर कोतवाली परिसर में साफ-सफाई, चूना-कलई और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पुलिस कर्मी एवं अधिकारी निरीक्षण के लिए अधिकारियों के आगमन की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन सादाबाद में हुई गंभीर आपराधिक घटना के चलते निरीक्षण कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर दिया गया। पुलिस विभाग में इन दिनों वार्षिक निरीक्षण (ओ.आर.) का कार्य प्रगति पर है, लेकिन सादाबाद की घटना के कारण प्रस्तावित निरीक्षण फिलहाल नहीं हो सका। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही निरीक्षण की नई तिथि तय किए जाने की संभावना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बीएलओ की लापरवाही से हजारों मतदाता वोट
February 5, 2026
सेना के जवान की हत्या पर जिला
February 5, 2026
सादाबाद : शिविर में रोवर्स-रेंजर्स ने सीखी
February 5, 2026
सादाबाद : स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्या
February 5, 2026
सादाबाद : प्रतिमा अनावरण को लेकर रालोद
February 5, 2026
सादाबाद : रजवाह की पटरी टूटने से
February 5, 2026
सादाबाद : कोहरे के कारण डंपर से
February 5, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
Feb 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















