Hamara Hathras

सिकंदराराऊ (हसायन) 05 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र में वन रेंज हाथरस एवं सिकंदराराऊ रेंज के अंतर्गत दो गांवों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही दोनों रेंजों के वन कर्मी किसानों के साथ गांवों के बाहरी इलाकों में खेतों पर पहुंचे और फसलों में छिपे जंगली जानवरों को भगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। हाथरस वन रेंज व सिकंदराराऊ वन रेंज के वन कर्मियों ने तेज आवाज वाले आतिशबाजी स्वरूप धमाके कर खेतों में छिपे जंगली सूअर एवं पहाड़ी नीलगाय को भगाया। सिकंदराराऊ रेंज के वन रेंजर दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में वन चेतना केंद्र जाऊ नहर के कर्मचारियों ने नगला दली और नगला अडू गांव के खेतों में किसानों के साथ पहुंचकर यह अभियान संचालित किया। वन कर्मियों ने किसानों के सहयोग से उन सभी संभावित स्थानों पर तेज ध्वनि वाले धमाके किए, जहां जंगली जानवरों के छिपे होने की आशंका थी। अचानक हुए तेज धमाकों और शोर के कारण जंगली जानवर खेतों से जंगल की ओर भाग गए, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। मौके पर नगला अडू गांव में ग्राम प्रधान पुत्र अजय कुमार, किसान राजवीर सिंह, अनिल कुमार, विष्णु कुमार, अर्जुन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से हाथरस रेंज के क्षेत्रीय वनकर्मी शिवा सिसौदिया, सिकंदराराऊ रेंज के वन चेतना केंद्र के बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह, श्रीचंद एवं ललित गिरि सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। वन विभाग ने किसानों से अपील की है कि जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !

March 23, 2026

March 23, 2026
धरना

धरना

March 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page