सादाबाद 04 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय, कुरसण्डा में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण एवं निपुण शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक विकास जी और रोवर्स प्रभारी डॉ. नीरज उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को रस्सी गांठ बंधन, फांस लगाने, टेंट स्थापित करने और विभिन्न उपयोगी उपकरणों के निर्माण की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षणार्थियों ने सभी गतिविधियों में उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। शिविर में आपदा प्रबंधन, शिविर संचालन और टीमवर्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि रोवर्स-रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर, सेवा भावी और संकट के समय उपयोगी बनाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. नरेन्द्र सिंह और संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करते हुए प्रशिक्षण को प्रभावी बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण बताया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
February 4, 2026
अश्लील गानों के साथ महिला के फोटो-वीडियो
February 4, 2026
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में
February 4, 2026
मुकदमे में फैसला न करने पर घर
February 4, 2026
पुलिस ट्रेनिंग कर रही महिला कांस्टेबल पर
February 4, 2026
अखईपुर हत्याकांड : पुलिस की निगरानी में
February 4, 2026
सादाबाद : आजादी के बाद पहली बार
February 4, 2026
Weather
Hathras
12:28 am,
Feb 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













