सादाबाद 04 फरवरी । कस्बे के मोहल्ला इमलिया स्थित घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना में हजारों रुपये का घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, परिवार के सदस्यों की सूझबूझ और समय पर कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला इमलियान निवासी नौशाद का परिवार घटना के समय नमाज़ अदा करने गया हुआ था। इसी दौरान, घर के एक कमरे से धुआं उठता देख बाहर काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। कमरा खोलने पर सिलेंडर और अन्य सामान में आग लगी हुई पाई गई। आग की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी अनहोनी टल गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गैस सिलेंडर की लाइन में हुआ बवाल,
March 24, 2026
मुरसान : सड़क दुर्घटना में दो युवक
March 24, 2026
मुरसान : रोजगार सेवकों ने की लंबित
March 24, 2026
तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल
March 24, 2026
डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी के जीजाजी
March 24, 2026
सासनी में 80वें प्राचीन रथ मेला महोत्सव
March 24, 2026
बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप,
March 24, 2026
Weather
Hathras
12:08 am,
Mar 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























