
हाथरस 04 फरवरी । थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में आज मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने गढ़िया पुल के पास एटा रोड से अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र दीप सिंह निवासी गांधी मार्केट श्यामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 69/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

















