Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 फरवरी । ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी में कल मंगलवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर नेम सिंह, मैनेजर रमाकांत सिंह, निशांत सिंह एवं समस्त मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पचौरी एवं उप-प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान अध्यापक आलोक कुमार, रामअवतार सिंह एवं रवि कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के मनोज कुमार, गिरीश कुमार, हिमांशी गर्ग, आलोक कुमार, अंकुर शर्मा, नीरज सोनी, देवेश शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, रश्मि श्रोती, योगेश कुमार, कविता शर्मा, नेहा, खुशबू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। समारोह का समापन छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएं प्रदान कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page