Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 फरवरी । डाक्टर का पता पूछ एक महिला के टप्पेबाजों ने आभूषण उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देखकर टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। महिला को जब ठगी होने की जानकारी लगी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी खंगाले, लेकिन तब पर बड़ों का कोई सुराग नहीं लगा। चंदपा के गांव खेड़ा पारसोली निवासी पुष्पा देवी पत्नी सत्यवीर सिंह मंगलवार की दोपहर गांव से एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी। तभी रास्ते में गोपेश्वर महादेव के निकट दो से तीन युवक उन्हें मिले और महिला से डाक्टर का पता पूछने लगे। इस दौरान तीनों टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और महिला के शरीर से कानों के कुंडल, अंगूठी और मंगलसूत्र उतरवा लिए। महिला को बातों में फंसा कर टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई कि वह ठगी का शिकार हुई तो उसने शोर मचाया मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना देने पर सदर कोतवाली पुलिस आ गई। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़िता मामले में वीरता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page