Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 फरवरी । लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या स्कूल बसों में काफी कम देखी गई। दृश्यता 10 से 12 मीटर तक सीमित रही, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। क्षेत्र का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरे के कारण वातावरण में नमी महसूस की गई, ऐसा लग रहा था जैसे नन्ही-नन्ही बूंदें गिर रही हों। रविवार को कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी और कुछ जगहों पर जोरदार बारिश भी दर्ज की गई थी। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली, जिससे ठंड बढ़ गई थी। सोमवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा और दिनभर धूप न निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को एक बार फिर पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में आ गया। सोमवार रात 8 बजे से ही कोहरा शुरू हो गया था, जो सुबह और अधिक घना हो गया, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। दोपहिया वाहन चालकों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, लेकिन आवश्यक कार्यों के कारण उन्हें बाहर निकलना पड़ा। किसानों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि कोहरा अधिक दिनों तक बना रहा तो जमीन सख्त हो जाएगी और आलू की पैदावार कम हो सकती है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और वाहनों को धीमी गति से चलाने की सलाह जारी की है। चिकित्सा विभाग ने भी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप से पीड़ित बुजुर्गों और बच्चों को ऐसे मौसम में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page