सादाबाद 03 फरवरी । एसआईआर के तहत मतदाता सूची से जुड़े अभिलेखों का सत्यापन कार्य तेज हो गया है। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने मतदाता फार्म दुरुस्त कराने के लिए ब्लॉक कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय और तहसील परिसर पहुंच रहे हैं, जिससे इन दफ्तरों में लगातार भीड़ देखी जा रही है। खंड विकास कार्यालय में खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार की देखरेख में मतदाता फार्मों का परीक्षण किया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में जिला सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र कुमार स्वयं दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। इसी तरह, तहसील प्रसार भवन में नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता प्राप्त नोटिसों के आधार पर मतदाताओं के अभिलेखों की जांच और सुधार करा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंच रहे हैं। फार्म में नाम, पता, आयु या फोटो में किसी भी त्रुटि को मौके पर ही सुधारा जा रहा है। दफ्तरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने आवश्यक कागजात लेकर आएं और सत्यापन कार्य में सहयोग करें, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत मांगने वाली
February 3, 2026
अखईपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों
February 3, 2026
डॉक्टर का पता पूछकर टप्पेबाजों ने महिला
February 3, 2026
हाथरस में तेंदुआ निकलने से मचा हड़कंप,
February 3, 2026
सादाबाद : अधिवक्ताओं ने किया अल्ट्रा रनर
February 3, 2026
सादाबाद : कोहरे और ठंड से किसान
February 3, 2026
सादाबाद : दस्तावेज सत्यापन के लिए उमड़
February 3, 2026
Weather
Hathras
12:09 am,
Feb 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















