सिकंदराराऊ (हसायन) 03 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी एक विवाहित महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता आदर्श देवी पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी शहबाजपुर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में भटोई, इगलास जनपद अलीगढ़ निवासी एक युवक के साथ रीति-रिवाज से हुई थी, जिससे उसे एक पुत्र व दो पुत्रियों सहित तीन संतानें हुईं। विवाह के कुछ वर्षों बाद से ही पति, जो पेशे से दर्जी है, उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा और उत्पीड़न बढ़ने पर पिछले चार वर्षों से उसका पति से कोई संबंध नहीं है। पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में दर्जी का कार्य कर मेहनत-मजदूरी से अपने व बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, जबकि उसका पति शातिर किस्म का व्यक्ति है जो आए दिन उसे व उसके मायके पक्ष को धमकाता है। आदर्श देवी ने आरोप लगाया कि पति उसे व उसके तीनों बच्चों को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी देता है, जिससे वह भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती तथा यदि उसके या उसके बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पति की साजिश मानी जाए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : अधिवक्ताओं ने किया अल्ट्रा रनर
February 3, 2026
सादाबाद : कोहरे और ठंड से किसान
February 3, 2026
सादाबाद : दस्तावेज सत्यापन के लिए उमड़
February 3, 2026
सादाबाद : अवैध चंबल सैंड की बिक्री
February 3, 2026
मुरसान : महिला ने पति सहित चार
February 3, 2026
मुरसान गेट पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने
February 3, 2026
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर रोडवेज की नई बस
February 3, 2026
Weather
Hathras
8:57 pm,
Feb 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















