Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 03 फरवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम नगला बरी पट्टी देवरी निवासी एक बुजुर्ग महात्मा के साथ धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से ₹80 हजार निकालने और रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुजान बाबा पुत्र बाबू सिंह (उम्र करीब 65 वर्ष) ने मंगलवार 03 फरवरी को कोतवाली हसायन पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर गांव का ही एक युवक उन्हें दवा दिलाने के बहाने पुरदिलनगर ले गया, जहां पहले उन्हें टिक्की (फास्ट फूड) खिलाई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उन्हें ग्रामीण बैंक ले जाकर खाते से ₹80,000 निकाल लिए और एक भी रुपया नहीं दिया, बाद में मटर बेचकर रुपये देने का झांसा दिया, लेकिन रकम वापस नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सोमवार 02 फरवरी को आरोपी के बेटे ने रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की व मारपीट की। पीड़ित बुजुर्ग महात्मा ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page