Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 03 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला दली व नगला अडू के गांवों में जंगली सूअर और नीलगाय का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की आलू, गेहूं और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। किसानों के अनुसार ये जंगली जानवर मौका पाते ही खेतों में घुस जाते हैं और फसलों को खाने के साथ-साथ पैरों से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पैदावार घटने की आशंका बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, इसके बावजूद नुकसान रुक नहीं पा रहा। सर्दी के मौसम में शिशिर ऋतु के दौरान तापमान शून्य के करीब पहुंचने और हालिया बारिश से आलू की फसल की भूमि नम हो जाने के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसान संजय कुमार ने बताया कि जंगली सूअरों ने उनकी लगभग एक बीघा आलू व सरसों की फसल नष्ट कर दी है, जबकि नगला दली निवासी किसान योगेश कुमार ने कहा कि जंगली सूअर और नीलगाय ने उनकी गेहूं व आलू की फसल बर्बाद कर दी। वहीं नगला अडू के किसान महेश कुमार ने बताया कि नीलगाय और जंगली सूअर सरसों के खेतों को सुरक्षित स्थान मानकर उनमें बैठ जाते हैं, जिससे पौधे टूट जाते हैं और भारी आर्थिक क्षति हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page