Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 03 फरवरी । थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शकील पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला मस्जिद के पास कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को ग्राम नौरथा ईशेपुर बाग के पास से तथा अभियुक्त यादराम पुत्र एवरन सिंह निवासी पहारिया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को नारई रोड गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए, जिनमें शकील के पास से एक तमंचा व दो कारतूस तथा यादराम के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पर अभियुक्त शकील के विरुद्ध मु0अ0सं0 65/26 तथा अभियुक्त यादराम के विरुद्ध मु0अ0सं0 66/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शकील का पूर्व में जुआ अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा मय टीम थाना सिकन्द्राराऊ शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page