
सिकंदराराऊ 03 फरवरी । थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला करीमनगर के पीछे स्थित बाग से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹20,600/- नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहिद पुत्र अल्लादिया निवासी मोहल्ला मटकोटा, गुलाबनबी पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला मटकोटा तथा आदिल पुत्र नासिर निवासी करीमनगर कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस शामिल हैं। इस संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा थाना सिकन्द्राराऊ मय पुलिस टीम द्वारा की गई।

















