
हाथरस 03 फरवरी । फैम के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल का आज हाथरस आगमन पर पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रदेश के प्रत्येक जनपद से 2-3 उद्योगपति एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती के नेतृत्व में प्रमुख सचिव जीएसटी डॉ. कामिनी चौहान से भेंट कर प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ हाथरस जनपद में जीएसटी कार्यालय के शीघ्र निर्माण, हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय, हींग उद्योग एवं रंग-गुलाल कारोबार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता की जाएगी तथा शीघ्र निराकरण के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल जी के स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी पंडित हरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, आकाश वर्मा, दीपांशु बूटिया, निष्कर्ष सिंघल, राम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, भिक्को मल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

















