Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 फरवरी । कस्बा-देहात में आज एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद मौसम में लगातार हो रहे बदलावों से किसान चिंतित हैं। इस अप्रत्याशित मौसम के कारण फरवरी में आलू की खुदाई मुश्किल लग रही है। सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम रही, जिससे लोगों का घरों से निकलना कम हुआ। तापमान भी गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया है। किसानों का कहना है कि इस साल मौसम में इस तरह के बदलाव पहले कभी नहीं देखे गए। जहां ओले गिरे हैं, वहां आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। जिन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है, वहां फरवरी में आलू की खुदाई संभव नहीं हो पाएगी। क्षेत्र के 75 से अधिक कोल्ड स्टोरेज आमतौर पर फरवरी में खुलते हैं, लेकिन अब उनके मार्च के पहले सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। सहायक पंचायत अधिकारी (कृषि) मुरारी लाल ने बताया कि गेहूं, जौ और सरसों पर बारिश और कोहरे का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। कोहरा आलू के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ओले गिरने से सरसों की फलियां फट जाती हैं और आलू की पत्तियां झड़ जाती हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है। हालांकि, चुकंदर की फसल के लिए यह मौसम लाभदायक है, क्योंकि इससे अंकुरण बेहतर होगा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page