सादाबाद 02 फरवरी । गांव मंस्या कला में सोमवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई। यह आग चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। कुछ ही मिनटों में आग पूरे मकान में फैल गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। बताया गया है कि परिवार के सदस्य रात में स्कूटर को चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। तड़के चिंगारी और धुआं देखकर उनकी नींद खुली, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सभी परिजन समय रहते घर से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
दवाओं की गुणवत्ता पर केंद्र की बड़ी
March 23, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : गेहूं
March 23, 2026
रेलवे ने फिर बढ़ाए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के
March 23, 2026
हाथरस के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले
March 23, 2026
गुस्से में पति के खिलाफ दर्ज कराया
March 23, 2026
विधायक व डीएम ने किया गौशाला में
March 23, 2026
Weather
Hathras
4:36 pm,
Mar 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























