सादाबाद 02 फरवरी । आगरा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों की सहभागिता बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। इस योजना के अंतर्गत नवीन मंडी स्थलों पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों को प्रवेश पर्ची और प्रपत्र संख्या-6 के आधार पर ₹5000 मूल्य के इनामी कूपन दिए जाते हैं। इन्हीं कूपनों के माध्यम से त्रैमासिक और छमाही ड्रॉ निकालकर उपहार वितरित किए जाते हैं। सोमवार को आयोजित त्रैमासिक ड्रॉ के तहत क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी ने किसानों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, आढ़ती और मंडी से जुड़े लोग मौजूद थे। ड्रॉ में मीतई निवासी राजन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में पावर स्प्रेयर मिला। रामपुर सिकंदराराऊ निवासी विजयपाल सिंह पुत्र एदल सिंह को तीसरा पुरस्कार पावर डिवन हार्वेस्टर प्रदान किया गया। सादाबाद के नगला परसू निवासी दिनेश त्यागी पुत्र रमेश चंद्र त्यागी को चौथे स्थान पर मिक्सर ग्राइंडर उपहार स्वरूप दिया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना किसानों को मंडी में अपनी उपज लाने के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को न केवल उचित मूल्य मिलता है, बल्कि प्रोत्साहन के रूप में उपहार भी मिलते हैं, जिससे उनकी भागीदारी बढ़ रही है। कार्यक्रम में मंडी सचिव रुद्रांश शर्मा, आढ़ती संघ अध्यक्ष अतेंद्र शाह सिसोदिया, राष्ट्रीय लोकदल नेता दीपू चौधरी, सौरभ चौधरी, असीम कुमार, निहाल सिंह, सत्य प्रकाश, सुरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस योजना को किसानों के लिए लाभकारी बताया और अधिक से अधिक किसानों से मंडी में अपनी उपज बेचने की अपील की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण में
February 2, 2026
यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 121 दारोगा
February 2, 2026
हाथरस में बिना अनुमति जुलूस व प्रदर्शन
February 2, 2026
लुटसान में शिव महापुराण कथा के चौथे
February 2, 2026
सादाबाद : रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर
February 2, 2026
सादाबाद : एसडीएम न्यायालय में भिड़े रीडर
February 2, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर शांति व्यवस्था
February 2, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Feb 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















