Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 फरवरी । नगर के मुख्य बाजार मार्ग और तहसील कोतवाली तिराहे पर लगने वाला जाम अब आम जनता के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस के लिए भी बड़ी समस्या बन गया है। स्थिति यह है कि कई बार सरकारी वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण यह तिराहा पूरे दिन जाम की चपेट में रहता है। विशेष रूप से, तहसील और कोतवाली जाने वाले चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहन सीधे परिसर तक ले जाते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होना चाहिए, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। परिणामस्वरूप, बाजार के इस व्यस्त मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर मूकदर्शक बना हुआ है। आज तक यहां किसी कर्मचारी की स्थायी तैनाती नहीं की गई है, जो चारपहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर सके। स्थानीय व्यापार मंडल और राहगीरों ने मांग की है कि तहसील, कोतवाली और मुख्य बाजार जाने वाले वाहनों के लिए एक अलग पार्किंग स्थल बनाया जाए। साथ ही, बाजार क्षेत्र में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक सादाबाद का यह प्रमुख तिराहा जाम से मुक्त नहीं हो पाएगा। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि उन्होंने पुलिस और नगर पंचायत को जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page