Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 02 फरवरी । सिकंदराराऊ कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि व शब ए बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में ख़राब पड़ी सड़क व बिजली के तार नीचे, डीजे व अतिक्रमण को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया, बैठक में मुख्य रूप से हिन्दू मुस्लिम धर्म के लोग व एसडीएम, सीओ व कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि व शब ए बारात दोनों त्यौहार दोनों धर्म के लोग शांति से बनाएं, त्योहारों पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में डीजे की आवाज व डीजे की ऊंचाई का भी आयोजक विशेष ध्यान रखें व जो भी बिजली के तार नीचे है व जल निगम द्वारा सड़क को दी गई है उनकी मरम्मत हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करकर कराया जाएगा व इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ जे एन अस्थाना ने कहा कि अतिक्रमणकारी बाज़ार व जीटी रोड से अपना अतिक्रमण हटा लें, त्योहार के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, व अतिक्रमण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, पंकज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश यादव, विनय दीक्षित, कमलेश शर्मा, अमन गुप्ता, तसलीम अहमद वारसी, राजा चौहान, राज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page