सिकंदराराऊ (हसायन) 02 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे रेलखंड पर स्थित गांव खेड़ियाकलां के पास एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय किशोर छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक छात्र की पहचान ओमप्रकाश (10 वर्ष) पुत्र ओंकार सिंह, निवासी खेड़ियाकलां के रूप में हुई है। ओमप्रकाश गांव के ही परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। परिजन बताते हैं कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। विद्यालय के पास ही स्थित कासगंज–मथुरा रेलखंड को पार करते समय सिकंदराराऊ स्टेशन की ओर से बस्तोई नगला रति (मथुरा) की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक ओमप्रकाश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता ओंकार सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव खेड़ियाकलां के लिए रेलवे द्वारा एक अंडरपास बनाया गया है, लेकिन उसमें अक्सर पानी भराव, गंदगी और कीचड़ रहता है। इसी कारण बच्चे और ग्रामीण मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर विद्यालय और गांव तक आते-जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।हादसे के बाद ग्रामीणों ने अंडरपास की सफाई एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा
March 19, 2026
जरेरा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक
March 19, 2026
हाथरस में शनिवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर,
March 19, 2026
भजन आत्मा का भोजन, इससे नष्ट होते
March 19, 2026
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी
March 19, 2026
दोस्ती के जाल में फंसाकर 70 हजार
March 19, 2026
मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़छाड़,
March 19, 2026
Weather
Hathras
12:31 pm,
Mar 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























