
हाथरस 02 फरवरी । उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी संगठन की कार्यकारिणी सभा का आयोजन एक फार्म हाउस में संपन्न हुआ। सभा में प्रदेश भर से आए टेंट, बैंक्विट हॉल एवं फार्म हाउस संचालकों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि मोहन शर्मा ‘गुरुजी’ ने कहा कि व्यापार में आ रही विभिन्न कठिनाइयों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार से लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। सभा में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाल विवाह न कराने की शपथ ली। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी बैंक्विट हॉल, फार्म हाउस एवं टेंट व्यापारी बाल विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करेंगे। इस कार्यकारिणी सभा में हाथरस से शामिल हुए व्यापारी भाइयों में जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाशरण सैनी, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, बालू गुरु, महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष किशन शाह, राकेश सक्सेना, केक बाबू, साबिर अली, लालाराम एवं आर.के. सिंह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

















