
हाथरस 02 फरवरी । जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तहसील सासनी स्थित गुप्ता एजेंसी पर प्राप्त शिकायत के आधार पर नमूना कार्रवाई की गई। मौके पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता सूरज से बिक्री हेतु रखे गए पोला नमकीन एवं रस्क के नमूने जांच के लिए लिए गए। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।















