Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 फरवरी । आज दोपहर तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इस बारिश ने खासकर आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले लगभग 15 दिनों से सादाबाद क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप, कभी घना कोहरा और फिर अचानक बारिश, इन उतार-चढ़ाव भरे हालातों ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही इस बारिश के कारण खेती का काम और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। आने वाला सप्ताह आलू की खुदाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसान खेतों से फसल निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण अब खुदाई में देरी होना तय है। खेतों में पानी भर जाने से आलू की फसल को नुकसान पहुंचने और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही, तो आलू की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ेगा और उत्पादन घट सकता है। वहीं, आम लोग भी मौसम की इस अनिश्चितता से परेशान हैं, क्योंकि न तो पूरी धूप निकल रही है और न ही ठंड पूरी तरह से खत्म हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page