Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 फरवरी । आज केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर कराया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ के नेतृत्व में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर यह आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और सादाबाद व आसपास के क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।

लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, डॉ. कमल उपाध्याय, राजकुमार चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, तपन जोहार और डॉ. यतेंद्र शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की प्रमुख बातों पर चर्चा की और सरकार की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। भाजपा पदाधिकारियों ने बजट को विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। लोगों ने भी बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर जोर देने को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता को सीधे सरकार की योजनाओं और फैसलों की जानकारी मिलती है। इससे लोकतांत्रिक सहभागिता और मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page