Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 फरवरी । हसायन में आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून के विरोध में सवर्ण समाज के व्यापारियों और एक किसान गुट ने सुबह से ही बाजार बंद कर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापार मंडल और किसान संगठन ने दुकानदारों से समर्थन देने की अपील करते हुए भारत बंद का आह्वान किया। यूजीसी कानून के विरोध में कस्बा के मुख्य बाजार में सवर्ण समाज के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया, जबकि ओबीसी और एससी वर्ग के कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खुले रखकर यूजीसी का समर्थन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “योगी तुझसे बैर नहीं, मोदी तेरी खैर नहीं” जैसे नारे लगाए। बाजार बंदी के दौरान हसायन कोतवाल गिरीश कुमार गौतम भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखाई दिए। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, किसान गुट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आशीष गुप्ता, चंकी भारद्वाज, दिनेश कुमार शर्मा, सोनू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुकुल भारद्वाज सहित दर्जनों सवर्ण समाज के व्यापारी शामिल रहे। यूजीसी नियम को लेकर कस्बा में मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां कुछ क्षेत्रों में बाजार बंद रहे, वहीं कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खुले रखे। इसके अलावा, क्षेत्र के गांव नगला रति, बस्तोई, जरेरा, भैंकुरी में भी विरोध और समर्थन का मिश्रित प्रभाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page